Events and Activities Details
Event image

Har Gar Tiranga


Posted on 12/08/2026

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत रंगोली एवं जागरूकता कार्यक्रम 12 अगस्त 2026 हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत राजकीय महिला महाविद्यालय जस्सौर खेड़ी में छात्राओं द्वारा तिरंगा थीम पर सुंदर रंगोली बनाई गई। इस गतिविधि का उद्देश्य छात्राओं में देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान एवं हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम NSS प्रभारी डॉ. सुनैना के निर्देशन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. सुनील एवं डॉ. सुनील कुमार भी उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं को अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी हर घर तिरंगा अभियान के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए तिरंगे के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रप्रेम की भावना व्यक्त की।