Events and Activities Details
Event image

Celebration Ozone Day 2026-27


Posted on 17/09/2026

राजकीय महिला महाविद्यालयए जसौर खेड़ी, झज्जर में आज 16 सितंबर 2026 को भूगोल विभाग एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ओजोन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। इस दौरान भूगोल विभाग एवं खेल विभाग प्रभारी डॉ सुनील द्वारा छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। छात्राओं को ओजोन परत के महत्वए पर्यावरण संरक्षण तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने के लिए प्रेरित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ संदीप ने भी छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने तथा प्रकृति के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान डॉ प्रियंका अग्रवाल, डॉ सुनील कुमार, डॉ सुनैना, डॉ पूनम, अनिल कुमार एवं अजय कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा।